गोविंदपुर से पीपला जाने वाली सड़क पर मालवाहक भारी वाहनों के अवैध परिचालन और सड़कों पर पार्किंग से हादसों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय भाजयुमो अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने इस गंभीर मुद्दे को उठाते हुए जिला प्रशासन से शहर की तर्ज पर नो एंट्री और नो पार्किंग नियम सख्ती से लागू करने की मांग की।
भारी वाहनों और पार्किंग से बढ़ रही दुर्घटना की आशंका
इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गोविंदपुर से होकर हाईवे पर जाने वाली बड़ी गाड़ियां बिना समय सीमा के आवागमन कर रही हैं। सड़कों पर यही पार्किंग से रोजाना छोटे-मोटे हादसे हो रहे। इतनी बड़ी आबादी वाले इलाके में कोई बड़ा हादसा होने का डर बना हुआ है। उन्होंने कहा, “प्रशासन को तुरंत नो एंट्री का समय निर्धारित कर पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए।
तत्काल कार्रवाई का आग्रह
भाजयुमो अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि जल्द कार्रवाई न होने पर स्थानीय लोग सड़क पर उतरेंगे। जिला प्रशासन और संबंधित कंपनी प्रबंधन से मांग है कि हाईवे वाहनों के लिए नो एंट्री समयबद्ध हो और वैकल्पिक पार्किंग स्थल बनें। इससे न केवल दुर्घटनाएं रुकेंगी, बल्कि आम जनता को राहत मिलेगी।
Leave a Reply