आरा (भोजपुर)। जिले में जमीनी विवाद की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को आरा नगर थाना क्षेत्र के बेगमपुर मोहल्ले में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
घायल मदन यादव ने बताया कि उनका अपने पाटीदारों से जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि विरोधी पक्ष जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उनके साथ मौके पर जमकर मारपीट की गई। इसमें मदन यादव, उनकी पत्नी और भतीजा सहित पाँच लोग घायल हो गए।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply